मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

निशांत कुमार को मां की आई याद, बोले- वह जीवित होती तो बहुत खुश होती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निशांत कुमार को मां की आई याद, बोले- वह जीवित होती तो बहुत खुश होती

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार के 38 जिलों की यात्रा करेंगे। उन्होंने सोमवार को अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पटना में निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज मां जीवित होती तो वे बहुत खुश होतीं। मैंने राजनीतिक पारी का आगाज किया है, मैं मां का आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं, और मैं मां का आशीर्वाद लेकर ही आगे अपनी यात्रा पर निकलूंगा।

उन्होंने कहा कि मां की बहुत याद आती है।

निशांत कुमार ने बताया कि वे 38 जिलों की यात्रा पर निकलेंगे। हालांकि, जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि युवा चाहते हैं कि नीतीश कुमार के बाद आप सीएम बनें, तो निशांत ने सवाल को टालते हुए बिना कुछ कहे आगे बढ़ गए।

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत की जीत पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को जीत के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं, हमारी टीम आगे भी ऐसे ही जीत हासिल करती रहे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के प्रदर्शन को भी सराहा।

उन्होंने कहा कि हमें गर्व होता है कि हम बिहार से आते हैं, जहां से ईशान किशन हैं।

बता दें कि निशांत कुमार ने विधिवत रूप से रविवार को राजनीति में प्रवेश किया।

जदयू ने अपने युवा नेता निशांत कुमार को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार की राजनीति में युवा सोच और मजबूत संकल्प के साथ निशांत कुमार का पदार्पण एक नए सवेरे की तरह है। निशांत कुमार की सरलता सबको जोड़ती है।

उनकी संवेदनशीलता सबकी चिंता करती है। यही नेतृत्व का सहज गुण है, जो निशांत के व्यक्तित्व में दिखता है। एक नई सोच, नए उत्साह और युवा ऊर्जा के साथ निशांत कुमार जदयू के सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी को मजबूत करेंगे। पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता की लंबे समय से इच्छा थी कि वे सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है और अब नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चलते हुए बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें