मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

निशांत कुमार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बोले-बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की कोशिश करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निशांत कुमार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बोले-बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की कोशिश करेंगे

पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार सक्रिय नजर आ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कार्यालय पहुंचे और विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा। स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। चाहे वह गरीब हों या अमीर, किसी भी जाति के लोग हों। सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, यही हमारी कोशिश होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्र हों या शहरी क्षेत्र, हर जगह हम बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की कोशिश करेंगे।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद वे सक्रिय नजर आ रहे हैं। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों में हरसंभव इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

निशांत कुमार ने शुक्रवार को भी पदभार ग्रहण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इसमें उन्होंने विभाग के अधिकारियों को 11 विषयों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और मरीजों के सभी मेडिकल रिकॉर्ड और चिकित्सा इतिहास को पूरी तरह से डिजिटल बनाने के निर्देश दिए थे।

इसके अलावा मुख्य चिकित्सा पद्धतियों के साथ-साथ आयुष चिकित्सा (आयुर्वेद, यूनानी आदि) से इलाज कराने वाले मरीजों का भी डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, आर्सेनिक, आयरन और अशुद्ध पानी से होने वाली बीमारियों पर लगाम लगाने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के साथ समन्वय कर पानी की गुणवत्ता में सुधार करने को कहा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें