मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

विकास की मुख्य धारा से जुड़ेगा निषाद समाज : मत्स्य मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मीरजापुर,। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग संजय कुमार निषाद

ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से निषाद समाज के विकास व उत्थान के लिए

चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

विंध्याचल

स्थित अष्टभुजा डाक बंगले पर सोमवार की शाम प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता

करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार राज्य में निषाद समाज

के विकास एवं उत्थान के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े हुए निषाद समाज को विकास की मुख्य धारा से

जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में मछुआ समाज के हित में कई

योजनाएं चलाई जा रही हैं। निषाद राज बोट योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा

योजना एवं मछुआ कल्याण कोष की भी स्थापना की गई है। इसके अंतर्गत मछुआ समाज

को चिकित्सा, शिक्षा, मछुआ आवास जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को

शामिल किया गया है, जिससे मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा

सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें