मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में 10 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा ईवीएम जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 जनवरी से 28 फरवरी तक राज्य में ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सीईओ ने कहा कि हाल ही में कराए गए कैप सर्वे में यह तथ्य सामने आया था कि आम लोगों में ईवीएम और वीवीपैट को लेकर जो जागरूकता का स्तर होना चाहिए वह अपेक्षा के अनुसार नहीं मिला। इसलिए उन्होंने राज्य के मतदाताओं के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के सदस्यों से भी अपील की है कि वे इस ईवीएम जागरूकता अभियान का न केवल व्यापक प्रचार प्रसार करें बल्कि सक्रिय सहभागिता भी निभाएं।

उन्होंने बताया कि उक्त जागरूकता कैंप सभी जिलों एवं सभी अनुमंडलों के स्तर पर आयोजित किए जाने हैं। इतना ही नहीं हर जिले के सभी बूथों पर मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन भी जाएंगीं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान नागरिकों को ईवीएम मशीन, मतदान प्रक्रिया, वीवीपैट आदि के बारे में विस्तार से व्यवहारात्मक जानकारी मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें