मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

निर्मला सीतारमण चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगी सिक्किम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
निर्मला सीतारमण चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगी सिक्किम

निर्मला सीतारमण चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगी सिक्किम

गंगटोक, 27 फरवरी । केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सिक्किम के चार दिवसीय दौरे पर आज (सोमवार) यहां पहुंचेंगी। वो आज राजधानी गंगटोक के चिंतन भवन में बजट के बाद के अंतरक्रियात्मक सत्र में हिस्सा लेंगी। वो केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं पर भाषण देंगी।

इसके बाद वो सिक्किम चैंबर ऑफ कॉमर्स, कर पेशेवर, कॉर्पोरेट, विभिन्न संघ, उद्यमशीलता क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगी। इस कार्यक्रम में सीजीएसटी, आयकर, बैंकिंग क्षेत्र और सिक्किम सरकार के अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री की यात्रा के दौरान अन्य कार्यक्रमों में केंद्रीय बजट पर सिक्किम विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत, विभिन्न लाभार्थियों को चेक के वितरण, नाबार्ड के विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ, लाचेन जुम्सा, मंगन के लोगों के साथ बातचीत तथा ईडी प्रणाली द्वारा नगरकट्टा भूमि सीमा शुल्क केंद्र और पानीटंकी एलसीएस से कुलकुली भूमि सीमा शुल्क केंद्र का वर्चुअल सामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें