मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

अदालत में पेशी के दौरान निर्मल घोष का बड़ा आरोप, ‘सरकार कर रही बदले की राजनीति’

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अदालत में पेशी के दौरान निर्मल घोष का बड़ा आरोप, ‘सरकार कर रही बदले की राजनीति’

कोलकाता। आरजी कर मामले में गिरफ्तार पानीहाटी के पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक निर्मल घोष ने पश्चिम बंगाल की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर इशारों इशारों में बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक को शनिवार को फिर अदालत में पेश किया गया। अदालत ले जाने से पहले मेडिकल जांच के बाद लौटते समय निर्मल घोष ने कहा कि सरकार बदल गई है, इसलिए विरोधियों के साथ नई सरकार का ऐसा व्यवहार हो रहा है।

अदालत में पेशी से पहले निर्मल घोष ने अपनी गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार बदलने के बाद विरोधियों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। उनके इस बयान से मामले को लेकर राजनीतिक विवाद और तेज होने के संकेत हैं।

उल्लेखनीय है कि निर्मल घोष को 13 अगस्त 2026 को ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी 2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले से जुड़े एक अलग मामले में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि चिकित्सक के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने और उससे जुड़े साक्ष्यों को प्रभावित करने में उनकी भूमिका थी।

इस मामले में निर्मल घोष के अलावा पानीहाटी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सोमनाथ दे और स्थानीय तृणमूल नेता संजीव मुखोपाध्याय का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने निर्मल घोष के खिलाफ साक्ष्य नष्ट करने, आपराधिक साजिश और दबाव डालकर किसी कार्य को कराने जैसे गंभीर आरोपों में कार्रवाई की है।

मामले की पृष्ठभूमि 9 अगस्त 2024 की उस घटना से जुड़ी है, जब आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक का शव मिला था। बाद में इस घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने की और मूल दुष्कर्म-हत्या मामले में संजय रॉय को दोषी ठहराया जा चुका है। हालांकि, शव के अंतिम संस्कार और कथित तौर पर उससे जुड़ी अनियमितताओं को लेकर दर्ज नया मामला अलग से पुलिस की जांच के अधीन है।

गौरतलब है कि मई 2026 में पीड़िता के माता-पिता ने अदालत का रुख करते हुए निर्मल घोष सहित कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद अगस्त में दर्ज नई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें