मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सिर सजा ताज, राज्यपाल ने दिलाई शपथ त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ के नाम का प्रस्ताव देकर सबको चौंकाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सिर सजा ताज, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ के नाम का प्रस्ताव देकर सबको चौंकाया

उत्तराखंड : उत्तराखंड में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में उनका नाम अचानक से सामने आया। कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह के नाम का प्रस्ताव दिया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आरएसएस की पृष्ठभूमि से जुड़े तीरथ सिंह रावत गढ़वाल के सांसद हैं और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वे पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पद पर रह चुके हैं।

उन्हें मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के सबसे वफादार नेताओं में गिना जाता रहा। तीरथ के सामने पिछले लोकसभा चुनाव में तब धर्मसंकट पैदा हुआ जब उन्हें अपने गुरु के पुत्र के खिलाफ गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ना पड़ा था। इस सीट पर उन्होंने जनरल खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी को पराजित कर दिया था।

राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे

नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हम राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। हरिद्वार कुंभ के पहले शाही स्नान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा।

अब तक बनाए गए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कार्यकाल

नित्यानंद स्वामी 09 नवंबर 2000 से 29 अक्तूबर 2001

भगत सिंह कोश्यारी 30 अक्तूबर 2001 से 01 मार्च 2002

एनडी तिवारी 02 मार्च 2002 से 07 मार्च 2007

भुवन चंद्र खंडूरी 08 मार्च 2007 से 23 जून 2009 (11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012 में भी रहे)

रमेश पोखरियाल निंशक 24 जून 2009 से 10 सितंबर 2011

विजय बहुगुणा 13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014

हरीश रावत 1 फरवरी 2014 से 27 मार्च 2016 / 21 अप्रैल 2016 से 22 अप्रैल 2016 / 11 मई 2016 से 18 मार्च 2017

त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 मार्च 2017 से 09 मार्च 2021

तीरथ सिंह रावत 10 मार्च 2021(मुख्यमंत्री पद की शपथ ली)

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें