मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह में साइबर ठगी के नौ आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह। पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम की नौकरी का लालच देकर युवाओं को फंसाने वाले बजाज फाइनेंस कंपनी के तथाकथित कर्मी चंदन मालाकार समेत नौ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 25 मोबाइल के साथ 28 सिम कार्ड, 23 एटीएम कार्ड, 17 पासबुक समेत कई और सामान बरामद किए हैं।

एसपी दीपक कुमार शर्मा और साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में हजारीबाग के गोरहर थाना इलाके के बंदासिंघा दीपक कुमार, जमुआ के परगोडीह निवासी सिकंदर राय, डुमरी के जामतारा निवासी मोहम्मद सिराज, सरिया के नगर केशवरी निवासी विकास मंडल, राजू मंडल, देवरी के अभिषेक मिश्रा, हीरोडीह के चुगलखार निवासी शैलेंद्र सिंह, जमुआ के मोती साहा और जमुआ के भूपतडीह निवासी चंदन मालाकार शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश युवाओं को वर्क फ्रॉम होम की नौकरी का लालच देकर उनकी गढ़ाई कमाई को ठगा करते थे। एसपी के अनुसार, इस गिरोह का मास्टर माइंड खुद जमुआ का चंदन मालाकार ही था, जो गिरोह को गाइड करता था। फिलहाल, पिछले पांच महीने में पुलिस ने जिले के साथ कई दूसरे जिले से 194 साइबर ठगों को जेल भेज चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें