मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

गृह मंत्री अनिल विज बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, आरोपी को जल्द मिलेगी सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

निकिता हत्याकांड:

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हुए निकिता हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। रोजाना इस मामले की सुनवाई की जाएगी। इस बात की जानकारी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने कहा कि मामले के आरोपी को जल्द सजा मिलेगी। फरीदाबाद पुलिस को जल्दी से जल्दी चालान अदालत में पेश करने की हिदायत दी गई है। वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि बल्लभगढ़ प्रकरण की जांच एसआईटी अब 2018 से करेगी।

2018 में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाने के बाद ऐसी क्या नौबत आई कि उसके परिजनों ने खुद ही शपथ पत्र देकर केस वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि इस केस को भी पुनर्जीवित किया जाएगा। इतना ही नहीं विज ने यह भी साफ किया कि इस मामले की धर्म-परिवर्तन और लव जिहाद की दृष्टि से भी जांच करवाई जाएगी।

विज ने साफ करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ की घटना कांग्रेस के दबाव में हुई। आरोपी कांग्रेस नेताओं का रिश्तेदार है। कांग्रेस नेताओं के दबाव में ही 2018 में दर्ज करवाया मुकदमा परिजनों ने रद करवा दिया।

गृहमंत्री ने कहा कि मैं एक बात साफ बता देना चाहता हूं कि मैं किसी की दबंगई नहीं चलने दूंगा। मैं सिसक-सिसक कर लड़कियों को मरने नहीं दूंगा। मैं इस प्रकार प्रदेश में किसी को दादागिरी करने नहीं दूंगा। जो भी यह लोग हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

निकिता हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत से करवाई जाएगी, ताकि दिनप्रति दिन सुनवाई हो सके और आरोपियों को शीघ्र सजा दिलवाई जा सके। फरीदाबाद पुलिस को जल्दी से जल्दी चालान कोर्ट में पेश करने की हिदायत दी गई है। अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा।

यह है मामला

बल्लभगढ़ थाना शहर इलाके के मिल्क प्लांट रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज के सामने बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर का कार सवार दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर एक युवक ने छात्रा को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर के साथ अपहरण की इसी तरह की वारदात को आरोपी साल 2018 में भी अंजाम दे चुका था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें