निकाह से पहले दुल्हन को ले उड़ा पडोसी
बरेली,। बहेड़ी में निकाह से कुछ घंटों पहले पड़ोसी युवक दुल्हन
को लेकर फरार हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में कर आरोपित युवक के
खिलाफ तहरीर दी। परिजनों का कहना है कि पड़ोसी युवक उनकी बेटी को बहला
फुसलाकर ले गया है। युवती के परिजनों ने जब इसकी शिकायत युवक के घरवालों से
की तो उन्होंने गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट की। इस मामले में शिकायत के
बाद पुलिस ने आरोपित युवक सहित उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा
दर्ज कर लिया।
ग्राम हरहरपुर डूंडा शुमाली निवासी युवक ने बताया कि
तीन जुलाई को गांव का ही एक युवक उसकी 18 साल की पुत्री को अपने साथ
बहला-फुसला कर भगा ले गया। जब उसे इस बात का पता लगा तो वह युवक के घर
पहुँच गया और इसकी शिकायत उसके घरवालों से की। आरोप है कि शिकायत करने पर
उसके घरवाले बौखला गए और उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। लोगों ने
धमकी देते हुए कहा कि अगर दोबारा यहां आए तो जान से मार देंगे। घटना के बाद
युवक ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने थाना बहेडी के ग्राम
हरहरपुर डूण्डा शुमाली निवासी आरोपित शाहिर हुसैन उर्फ छोटे, जाहिद, एजाज
हुसैन, भूरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला
है कि युवक-युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और लड़की के
घरवाले उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते थे।





