मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के महरौली से ड्रग तस्करी में नाइजीरिया का नागरिक गिरफ्तार, 10 करोड़ की कोकीन जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के महरौली से ड्रग तस्करी में नाइजीरिया का नागरिक गिरफ्तार, 10 करोड़ की कोकीन जब्त

नई दिल्ली। दक्षिण जिला की स्पेशल स्टाफ टीम ने ऑपरेशन कवच 13.0 के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने उच्च गुणवत्ता वाली 1.031 किलो कोकीन जब्त की और इस ड्रग सप्लाई सिंडिकेट का मुख्य सदस्य को धर दबोचा। जब्त की गई कोकीन की बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

आरोपी एक नाइजीरियन नागरिक है, जो दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली में कोकीन की सप्लाई करता था और उसका नेटवर्क काफी बड़ा था।

आरोपी का नाम जॉन चिबुइके (35 साल) है। वह मेहरौली के इस्लाम कॉलोनी में रहता है। जॉन पहले भी 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामले में शामिल था।

ऑपरेशन कवच 13.0 के दौरान स्पेशल स्टाफ ने आरोपी जॉन चिबुइके को इस्लाम कॉलोनी स्थित उसके घर में घेरकर पकड़ा।

टीम ने मैनुअल और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी को ट्रैक किया और उसके घर में रेड कर 1.031 किलो कोकीन जब्त कर ली।

ऑपरेशन की टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर अनुज कुमार (आईसी/स्पेशल स्टाफ) ने किया और एसीपी अभिनेन्द्र जैन की देखरेख में यह कार्रवाई हुई। टीम में एसआई अमित ग्रेवाल, एसआई मनीष फोगाट, एचसी अक्षय, एचसी राकेश, एचसी संतवीर, एचसी मनीष, कॉन्सटेबल अंकित और कॉन्सटेबल सुरेन्द्र शामिल थे।

यह कार्रवाई ड्रग सप्लाई चेन को काफी बड़ा झटका देने वाली है। आरोपी को पकड़ने के साथ ही मेहरौली थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच अभी भी जारी है और स्पेशल स्टाफ पूरे सिंडिकेट को तोड़ने की कोशिश कर रही है। सप्लाई चैन के अन्य सदस्य, अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय लिंक भी ट्रेस किए जा रहे हैं।

ऑपरेशन कवच 13.0 के तहत दक्षिण जिला पुलिस लगातार नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और इस तरह की बड़ी सफलता से नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें