मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

निक जोनास पर चढ़ा बॉलीवुड का खुमार, 'आप जैसा कोई' गाने पर प्रियंका संग जमकर थिरके

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निक जोनास पर चढ़ा बॉलीवुड का खुमार, 'आप जैसा कोई' गाने पर प्रियंका संग जमकर थिरके

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। दोनों अपनी लाइफ के खूबसूरत पल, फैमिली टाइम और बॉलीवुड के गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ निक ने सोमवार को किया।

दरअसल, निक ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार और एनर्जेटिक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में निक, उनके भाई और खुद प्रियंका बॉलीवुड के मशहूर सॉन्ग 'आप जैसा कोई' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वहीं, निक ने इस गाने को पार्टी सॉन्ग बताया, जिसे देख फैंस भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

वीडियो पोस्ट कर निक ने कैप्शन दिया, "आज के शो से पहले माहौल बनाने वाला गाना।"

फैंस को निक की पोस्ट काफी पसंद आ रही हैं। वे कमेंट सेक्शन पर प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही हार्ट और फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

प्रियंका-निक की जोड़ी हमेशा फैंस को एंटरटेन करती रहती है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं, निक ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बॉलीवुड के गाने और डांस काफी पसंद हैं और उनमें डांस करना काफी आसान रहता है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब निक बॉलीवुड के गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। इससे पहले वे स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' और 'वॉर-2' के सॉन्ग 'आवन जावन' पर डांस कर वीडियो शेयर कर चुके हैं।

बता दें कि सॉन्ग 'आप जैसा कोई' साल 1980 की फिल्म 'कुर्बानी' में फिल्माया गया था। गाने को नाजिया हसन ने अपनी आवाज से सजाया था और लिरिक्स श्यामलाल ने दिए थे, जबकि म्यूजिक डायरेक्ट बिद्दु ने किया था।

यह एक पार्टी सॉन्ग है, जिसे जीनत अमान ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सजाया था। वहीं, इसमें अभिनेत्री के साथ अभिनेता फिरोज खान नजर आ रहे हैं। यह सॉन्ग आज भी पार्टीज में धूम मचाता है। वीडियो में निक और उनके भाई पूरी मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें