मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

निया शर्मा ने खास अंदाज में किया रवि दुबे को बर्थडे विश, शेयर कीं पार्टी की इनसाइड तस्वीरें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निया शर्मा ने खास अंदाज में किया रवि दुबे को बर्थडे विश, शेयर कीं पार्टी की इनसाइड तस्वीरें

मुंबई। टेलीविजन से घर-घर में अपना नाम बना चुके अभिनेता रवि दुबे मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उनकी दोस्त और अभिनेत्री निया शर्मा ने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

अभिनेता ने जन्मदिन के अवसर पर एक खास पार्टी रखी थी, जहां उनकी पत्नी और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अभिनेत्री ने जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

इन तस्वीरों में पार्टी की कुछ झलकियां हैं। एक तस्वीर में निया रवि के साथ नजर आ रही हैं।

पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे बेस्ट फ्रेंड। हमारी दोस्ती को 14 साल पूरे हो गए। शरारती से शानदार बनने तक का यह सफर आपका कमाल का रहा। आपने अपनी कड़ी मेहनत से सभी को प्रभावित कर दिया है। मुझे तुम पर बेहद गर्व है, दोस्त।"

रवि और निया शर्मा एक दूसरे के साथ बेहद खास बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों साल 2014 में धारावाहिक 'जमाई राजा' में साथ में नजर आए थे। इसमें रवि ने सिद्धार्थ और निया ने रोशनी का किरदार निभाया था। शो की सफलता के बाद 'जमाई राजा 2.0' भी आया था।

इसमें भी दोनों साथ नजर आए थे। शो के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी, जो कि आज भी बरकरार है।

उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले रवि दुबे आज मनोरंजन जगत में खास नाम रखते हैं। वे अभिनय के साथ-साथ एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं, जिसका नाम है ड्रीमियाता। इसके जरिए अभिनेता ने टेलीविजन शोज उड़ारियां, स्वर्णघर, और, जुनूनियत जैसे कई शो लॉन्च किए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने कई न्यूकमर्स को भी मौका दिया है। अभिनेता जल्द ही नीतीश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें