मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

आईएसआईएस छत्रपति संभाजी नगर मॉड्यूल मामले में एनआईए ने नौ स्थानों पर की छापेमारी, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) टीम द्वारा गुरुवार को इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) छत्रपति संभाजी नगर मॉड्यूल मामले में नौ स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक आरोपित को एनआईए की टीम ने गिरफ्तार भी कर लिया है। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश मामले में एनआईए की यह छापेमारी जारी है।

एनआईए प्रवक्ता के मुताबिक महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में नौ स्थानों पर विभिन्न संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की गई, जिसमें मामले से संबंधित कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और आपत्तिजनक दस्तावेज आदि जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान मोहम्मद जोहेब खान नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि मोहम्मद आईएसआईएस मॉड्यूल का सदस्य होने के साथ-साथ कई प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश में शामिल था।

एनआईए की जांच के अनुसार आरोपित और अन्य संदिग्ध देश और विदेश में वैश्विक आतंकी नेटवर्क की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अपने विदेशों में बैठे आकाओं के साथ लगातार संपर्क में थे। वे हिंसक जिहाद और सीरिया में हिजरत से संबंधित सामग्रियों के साथ-साथ ‘बयाथ’ (चर्चा) के आपत्तिजनक वीडियो साझा कर रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें