मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी के औरैया में कमल वर्मा के आवास और दफ्तर पर एनआईए की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी के औरैया में कमल वर्मा के आवास और दफ्तर पर एनआईए की छापेमारी

औरैया। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम उत्तर प्रदेश के औरैया में पेट्रोल पंप व नैना इलेक्ट्रॉनिक के संचालक कमल वर्मा के आवास और दफ्तरों पर छापेमारी कर रही है। ये हथियार तस्करी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नामचीन असलहा सप्लायर सर्राफ के ठिकानों पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण टीम ने बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे छापेमारी की। टीम ने निझाई मुहल्ला, जिला अस्पताल रोड किनारे नायारा पेट्रोल पंप, चार घरों, सराफा बाजार में गन हाउस व दुकानों पर तलाशी अभियान चलाया है।

वहीं बम निरोधक दस्ता भी एनआईए के साथ पहुंचा था। टीम पेट्रोल पंप के पीछे की पार्किंग की जमीन में तलाशी अभियान चला रही है। इसके साथ ही पेट्रोल पंप कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

सुरक्षा को देखते हुए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रतिष्ठानों के अंदर दस्तावेज व डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने की जानकारी सामने आई। लेकिन अभी तक अधिकारी ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिससे कार्रवाई की वजह और अधिक गोपनीय बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सराफा कारोबारी कमल वर्मा तीन भाई हैं। रविकांत वर्मा उर्फ लाले व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष हैं और प्रांतीय नेता हैं। तीसरा भाई अजयकांत शशि वर्मा है। इनके पिता महेश वर्मा ने सराफा बाजार से कारोबार शुरू किया था। छोटी सी ज्वैलर्स की दुकान थी और गन हाउस था।

पेट्रोल बसों का संचालन भी औरैया, कन्नौज, इटावा रूट पर करते थे। कारोबार चमकने के साथ ही उन्होंने कम समय में बड़े कारोबारियों, उद्यमियों में अपना नाम शामिल कर लिया। पुरुलिया आर्म्स ड्राप केस में सैकड़ों एके-47 राइफलें और हजारों गोला-बारूद गिराए गए थे।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण टीम अभी भी कमल वर्मा के आवास पर दुकानों पर तलाशी कर रही है। घर के बाहर बाहरी फोर्स के साथ जिले की पुलिस सुरक्षा में लगी है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण टीम ठिकानों पर छापेमारी करते हुए दस्तावेजों को जुटा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें