मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

एनआईए का छापा, दुर्गापुर न्यू स्टील पार्क स्थित घर में तलाशी अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनआईए का छापा, दुर्गापुर न्यू स्टील पार्क स्थित घर में तलाशी अभियान

पश्चिम बर्दवान।

पश्चिम बर्दवान के दुर्गापुर में सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेन गेट से सटे न्यू स्टील पार्क इलाके में रहने वाले गुलाम रजा के घर पर छापेमारी की। सुबह करीब सात बजे एनआईए की दो टीमें स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं और पूरे घर को घेरकर कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया।

सूत्रों के अनुसार, गुलाम रजा मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और करीब तीन वर्ष पहले दुर्गापुर आकर न्यू स्टील पार्क इलाके में बस गया था। वह अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ यहां रहता है। तलाशी के दौरान एनआइए अधिकारियों ने घर के दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की। हालांकि एजेंसी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है या नहीं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एनआईए की किसी मामले जांच के सिलसिले में की गई है। एजेंसी फिलहाल गुलाम रजा के संपर्कों, गतिविधियों और उसके डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अभी तक यह आधिकारिक रूप से नहीं बताया गया है कि यह छापेमारी किस मामले से जुड़ी है और न ही किसी विशेष केस से उसके संबंध की पुष्टि की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह अचानक केंद्रीय एजेंसी की टीम पहुंचने से इलाके में हलचल मच गई। एनआइए अधिकारियों ने घर के भीतर लंबी पूछताछ की और जांच पूरी होने तक किसी को अंदर-बाहर नहीं जाने दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें