मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

भांगड़ बम विस्फोट केस में एनआईए का बड़ा खुलासा : पूर्व विधायक शौकत मोल्ला ही है मुख्य साजिशकर्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भांगड़ बम विस्फोट केस में एनआईए का बड़ा खुलासा : पूर्व विधायक शौकत मोल्ला ही है मुख्य साजिशकर्ता

कोलकाता : भांगड़ बम विस्फोट मामले की जांच में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गंभीर खुलासे किए हैं। शनिवार सुबह एजेंसी ने बयान जारी कर बताया है कि गिरफ्तार पूर्व विधायक शौकत मोल्ला इस मामले में न केवल फरार आरोपित था, बल्कि उसे विस्फोट की साजिश में मुख्य भूमिका निभाने वाला बताया गया है।

एनआईए की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, शौकत मोल्ला को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी का दावा है कि वह लंबे समय से फरार था और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। यह गिरफ्तारी उस मामले में की गई है जिसमें विधानसभा चुनाव से पहले भांगड़ इलाके में देसी बम निर्माण के दौरान विस्फोट हुआ था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे।

जांच में एनआईए ने पाया है कि शौकत मोल्ला इस पूरे मामले में “मुख्य साजिशकर्ता” था। एजेंसी के अनुसार, उसने अन्य आरोपितों को बम बनाने के लिए निर्देश दिए थे और विस्फोट के बाद घटनास्थल को प्रभावित करने यानी सबूतों को नष्ट करने या बदलने के निर्देश भी दिए थे।

एनआईए ने यह भी बताया कि यह इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है। इससे पहले तीन आरोपितों को पकड़ा जा चुका है। हाल ही में एक अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसने विस्फोट के बाद मृतक और घायलों को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से ले जाने में मदद की थी।

एजेंसी के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है ताकि इस घटना से जुड़ी संभावित बड़ी साजिश और नेटवर्क का पता लगाया जा सके। यह मामला गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए द्वारा राज्य पुलिस से अपने हाथ में लेने के बाद आगे बढ़ाया गया था।

एनआईए के इस खुलासे के बाद मामले की जांच और भी गंभीर मोड़ पर पहुंच गई है। अब एजेंसी अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसमें और भी लोग शामिल थे या किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से इसका संबंध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें