मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

नाम, लोगो का दुरुपयोग करने वाले एनजीओ पर सख्ती, मानवाधिकार आयोग का राज्यों को नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नाम, लोगो का दुरुपयोग करने वाले एनजीओ पर सख्ती, मानवाधिकार आयोग का राज्यों को नोटिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उन गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के खिलाफ स्वतः संज्ञान लिया है जो आयोग के नाम, लोगो और पदनामों का दुरुपयोग करके जनता को भ्रमित कर रहे हैं। इस मामले को लेकर आयोग ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सख्त कार्रवाई तथा दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।आयोग ने गुरुवार को बताया कि कई एनजीओ खुद को राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद जैसे नामों से पंजीकृत करवा रहे हैं, जो सुनने में आधिकारिक वैधानिक निकाय जैसा लगता है। आयोग ने स्पष्ट किया कि ये संगठन अध्यक्ष जैसे पदनामों का उपयोग कर जनता में भ्रम पैदा कर रहे हैं। इन भ्रामक नामों के कारण लोग इन्हें आयोग का हिस्सा या उससे मान्यता प्राप्त समझ लेते हैं। इससे न केवल जनता का विश्वास कम हो रहा है बल्कि धन के गबन और जनादेश के दुरुपयोग की भी आशंका है।आयोग के अनुसार हाल ही में एक मामला सामने आया है जहां "राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद" नाम का एक एनजीओ दिल्ली में पंजीकृत पाया गया जबकि वह कर्नाटक में सक्रिय है। इसके प्रचार सामग्री में नीति आयोग और विभिन्न मंत्रालयों से संबद्ध होने के बड़े-बड़े दावे किए गए हैं। इस मामले को लेकर कर्नाटक के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को इस एनजीओ के पंजीकरण और गतिविधियों की जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।इन मामलों के मद्देनजर आयोग ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और डीजीपी को नोटिस जारी करके निर्देश दिया है कि आयोग के नाम या लोगो का दुरुपयोग करने वाले व्यक्तियों और संगठनों की तत्काल पहचान की जाए। नियमों का उल्लंघन कर प्राप्त किए गए ऐसे पंजीकरण को तुरंत रद्द किया जाए। दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पंजीकरण अधिकारियों को भविष्य के लिए सतर्क किया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें