मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिणेश्वर में एनएचएआइ का अतिक्रमण हटाओ अभियान, रातभर चला बुलडोजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दक्षिणेश्वर में एनएचएआइ का अतिक्रमण हटाओ अभियान, रातभर चला बुलडोजर

कोलकाता ।

दक्षिणेश्वर स्थित निवेदिता ब्रिज के नीचे अवैध रूप से बने दुकानों और बस गुमटियों पर सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी, पीडब्ल्यूडी और दक्षिणेश्वर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 196 अवैध दुकानें और बस गुमटियां बुलडोजर चलाकर हटा दी गईं।

पूरे अभियान के दौरान दक्षिणेश्वर पीडब्ल्यूडी रोड पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई को अंजाम दिया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और दुकानदार मौके पर पहुंच गए। कई दुकानदारों ने पुलिस और प्रशासन से अपनी दुकानें न तोड़ने की अपील की। वहीं, जिन लोगों के अतिक्रमण हटाए गए, उन्होंने प्रशासन से पुनर्वास की मांग करते हुए कहा कि उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए।

प्रशासन का कहना है कि सड़क और पुल के नीचे अवैध कब्जों को हटाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके। वहीं, पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय लोगों और प्रभावित व्यापारियों की नजर बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें