मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

एनएच 327 पर भीषण सड़क हादसा ,दो युवकों की मौत, एक गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनएच 327 पर भीषण सड़क हादसा ,दो युवकों की मौत, एक गंभीर

सुपौल। जिले के जदिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच 327 पर पांडपट्टी पंचायत सरकार भवन के समीप कंटेनर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रानीगंज से जदिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतकों की पहचान मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र निवासी जेबा (19) और श्रीनगर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद आलम के पुत्र मोहम्मद अरवाज (21) के रूप में की गई है। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।घटना की सूचना मिलते ही जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।जदिया थानाध्यक्ष नंद किशोर ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के बाद एनएच-327 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस के प्रयास से जल्द सामान्य कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें