मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

स्वयंसेवी संस्था ने एक करोड़ पौधे लगाने का लिया संकल्प

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वयंसेवी संस्था ने एक करोड़ पौधे लगाने का लिया संकल्प

हुगली, । शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में काम कर रही

स्वयंसेवी संस्था शोभा जीव कल्याण ट्रस्ट ने देश के विभिन्न हिस्सों में

पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए पूरे देश में एक करोड़ पेड़ लगाने का

संकल्प लिया है।

संस्था के कर्ताधर्ता सनी कुमार सिंह ने मंगलवार को

"हिन्दुस्थान समाचार" से खास बातचीत में बताया कि प्रत्येक वर्ष गर्मी में

तापमान बढ़ता जा रहा है, यदि इसे नहीं रोका गया तो मानव का अस्तित्व खतरे

में आ जाएगा। इस वर्ष की गर्मी में देश में जगह-जगह इसके संकेत भी मिलने

लगे हैं। इसलिए उनकी संस्था ने पूरे देश में एक करोड़ वृक्षारोपण का संकल्प

लिया है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष पांच जून को पर्यावरण दिवस के

साथ ही हमने वृक्षारोपण और वृक्ष वितरण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। रोज

हमारे कार्यालय से विभिन्न प्रकार के वृक्ष वितरित किए जा रहे हैं। अब तक

1000 से अधिक पौधे वितरित किए जा चुके हैं। स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों और

खाली पड़े सार्वजनिक स्थलों पर हम जल्द ही वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत

करेंगे। इसके लिए हमें विभिन्न विशिष्ट लोगों एवं सामाजिक संस्थाओं से

सहयोग मिल रहा है। लोग हमारे अभियान को सफल बनाने के लिए हमारी हरसंभव मदद

कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हम एक करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य को

हासिल नहीं कर लेते तब तक हमारा कार्यक्रम लगातार चलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें