मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुरादाबाद नेक्स्ट जेन क्रिकेट प्रीमियर लीग : नेक्स्ट जनरेशन सात विकेट से जीती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुरादाबाद नेक्स्ट जेन क्रिकेट प्रीमियर लीग : नेक्स्ट जनरेशन सात विकेट से जीती

मुरादाबाद, 26 जून (हि.स.)। मुरादाबाद नेक्स्ट जेन क्रिकेट प्रीमियर लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में नेक्स्ट जनरेशन ने चिल्ड्रंस क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से शिकस्त दे दी। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए देव आर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पारकर क्रिकेट ग्राउंड पर आज खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चिल्ड्रंस क्रिकेट एकेडमी की टीम 25.2 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। प्रिंश सिंह ने 50 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि रिषभने 23 और आदर्श ने 10 रन का योगदान दिया। नेक्स्ट जनरेशन की टीम की ओर से देव आर्य ने चार विकेट लेकर बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया। नितिन ने तीन विकेट हासिल किए।जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए नेक्स्ट जनरेशन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। चौधरी सोहिब ने 29 गेंदों में 63 रन की विस्फोटक पारी खेली। अरीब कमाल ने 27, आरिज आलम सिद्दीकी ने 16 और मोहम्मद समर ने नाबाद 10 रन बनाए। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए देव आर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें