मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना के नए वर्जन : ब्रिटेन से भारत आए अब तक 13 कोरोना संक्रमित, एयरपोर्ट पर बन रही हेल्फ डेस्क

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

ब्रिटेन में टीकाकरण अभियान के बीच कोरोना का नया घातक रूप सामने आया है। वायरस का यह नया वर्जन और तेजी से फैलने और बढ़ने वाला बताया जा रहा है। भारत के कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के कारण मिल रहे हैं। वहां से आने वाली उड़ानों के जरिए अब तक देश के विभिन्न राज्यों में कुल 13 संक्रमित यात्री आ चुके हैं। हालांकि, अभी यह कहना मुश्किल है कि ये सभी कोरोना वायरस की नई स्ट्रेन से संक्रमित हुए हैं।

ब्रिटेन से लौटे यात्रियों के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि अब तक कर्नाटक, चेन्नई, दिल्ली, अमृतसर और कोलकाता में हुई है। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट मॉनिटरिंग ग्रुप ने तत्काल एक बैठक बुलाई और ब्रिटेन में कोविड-19 के हालात का भारत में प्रभाव का जायजा लिया। साथ ही इसके समाधान पर भी चर्चा की। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कारण ब्रिटेन में सनसनी है और वहां सरकार ने लॉकडाउन लागू कर दिया है। वहीं भारत ने ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानों पर 31 दिसंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

एयरपोर्ट पर बन रही हेल्प डेस्क

सरकार ने देश में बढ़ते कोरोना मामले और ब्रिटेन में वायरस के नए वर्जन आने के बाद बनते हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क बनाने का फैसला किया है। ब्रिटेन समेत अन्य देशों से भारत लौट रहे यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही कोविड टेस्ट आरटी-पीसीआर कराना होगा।

पंजाब में लंदन से आई उड़ान में तीन संक्रमित

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्टृीय एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात लंदन से आई उड़ान के क्रू मेंबर्स समेत 242 यात्रियों की मंगलवार को कोरोना जांच कराई गई, जिनमें से तीन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। तीनों कोरोना संक्रमित मरीजों को गुरु नानक देव अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। कोरोना जांच रिपोर्ट में देरी होने के कारण वहां यात्रियों और उन्हें लेने आए रिश्तेदारों ने एयरपोर्ट के बाहर हंगामा किया।

कर्नाटक में भी ब्रिटेन से लौटा शख्स संक्रमित

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ब्रिटेन से वहां लौटे एक शख्स के संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''ब्रिटेन से लौटे एक शख्स के संक्रमित होने की जानकारी मुझे मिली है। हम सभी गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं। वहां से लौटने वाले हर यात्री को कोरोना जांच करानी अनिवार्य कर दी गई है। कर्नाटक में अभी नाइट कर्फ्यू की आवश्यकता नहीं है।''

दिल्ली में छह और चेन्न्ई में एक यात्री पॉजिटिव

एयर इंडिया के लंदन-दिल्ली उड़ान पर छह यात्रियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। यह उड़ान सोमवार रात 11.30 बजे दिल्ली में उतरी। इनमें से पांच दिल्ली एयरपोर्ट पर ही संक्रमित पाए गए और एक तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि यह सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजा गया ताकि इसकी जांच की जा सके कि यह वायरस का नया स्ट्रेन है या वही पुराना। यात्री को किंग्स इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल भेजा गया है और फिलहाल वह क्वारंटाइन है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधकृष्णन ने मंगलवार को बताया कि पिछले दस दिनों में जिसने भी ब्रिटेन दौरा किया है। हम उसकी पहचान कर रहे हैं और आरटी-पीसीआर टेस्टिंग कर रहे हैं। हम ब्रिटेन से आने-जाने वाले और वहां रुकने वाले फ्लाइट के सभी यात्रियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जो चेन्नई में संक्रमित यात्री है, उनके बारे में यह नहीं कहा जा सकता कि वो ब्रिटेन की नई स्ट्रेन से ही संक्रमित हैं।

ब्रिटेन से कोलकाता पहुंची उड़ान में दो यात्री संक्रमित

कोलकाता एयरपोर्ट पर भी लंदन से लौटे दो यात्रियों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। ब्रिटेन से कुल 222 यात्रियों को लेकर रविवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान की लैंडिंग हुई। इनमें से 25 के पास कोविड रिपोर्ट नहीं थी, इसलिए इन्हें पास के क्वारंटाइन सेंटर ले जाया गया और जांच कराई कराई गई। इसमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

भारत सरकार सर्तक, संक्रमण रोकने को दिए ये निर्देश

ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के एन वर्जन के चलते भारत सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने आदेश दिया है कि ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों की भारत आने पर कोरोना जांच कराई जाएगी। इनमें से जो भी यात्री संक्रमित पाया जाएगा, उसके लिए अलग से आइसोलेशन की व्यवस्था की जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ब्रिटेन में कोरोना के नए वर्जन के खतरे को देखते हुए वहां से लौटने वाले यात्रियों के लिए 'मानक संचालन प्रक्रिया' (एसओपी) जारी की है। एसओपी के मुताबिक, 21 से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से भारत आए यात्रियों में अगर कोरोना का संक्रमण पाया जाता है, तो उन्हें इस खास स्ट्रेन (वायरस का नया रूप) के लिए अलग से जांच करवानी होगी। इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। साथ ही यात्रियों को 14 दिनों की यात्रा का विवरण भी देना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें