मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग किशोरी की मौत पर नया मोड़, परिजनों ने गांव के युवक व उसकी मां पर लगाए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नाबालिग किशोरी की मौत पर नया मोड़, परिजनों ने गांव के युवक व उसकी मां पर लगाए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मडोरा गांव में 16 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक युवक और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उरई कोतवाली क्षेत्र के मडोरा गांव में बीती 17 जून को 16 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। अब मृतका के परिजनों ने इस मामले में गांव के ही एक युवक और उसकी मां पुष्पा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के परिजनों का कहना है कि युवक काफी समय से उनकी बेटी को फोन कर अश्लील बातें करता था और उसे मानसिक रूप से परेशान करता था। जब इसकी शिकायत उसकी मां से की गई तो उन्होंने बेटे को समझाने के बजाय उल्टा शिकायत करने पर परिवार को धमकाना शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना और दबाव के कारण किशोरी तनाव में रहने लगी थी और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। मृतका के पिता राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी सामान्य स्वभाव की थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वह काफी परेशान रहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को लगातार प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी। वहीं परिजन राजेश कुमार ने भी आरोप लगाया कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य संबंधित धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाए।

कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें