केंद्र सरकार का नया नियम , केंद्र सरकार के पेंशनर्स की मदद करेंगे पोस्टमैन
केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने में अब डाकिये घर के दरवाजे तक सेवा मुहैया करायेंगे. हालांकि, इस सेवा के बदले शुल्क भी लगेगा. केंद्र सरकार ने ऐसे कर्मचारी जो रिटायर हो चुके हैं और पेंशन ले रहे हैं, उनके लिए केंद्र सरकार ने यह नया नियम लागू किया है. कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''मौजूदा महामारी को देखते हुए पेंशनभोगियों के लिये घर पर रहते हुए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना बहुत बड़ी राहत है.'' यह सेवा केंद्र सरकार के देश में स्थित सभी कर्मचारियों के लिये उपलब्ध होगी. मंत्रालय ने कहा कि डाक विभाग के भारतीय डाक भुगतान बैंक और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मिलकर शुरू किया है.जीवन प्रमाण पोर्टल के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने की सुविधा नवंबर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी.





