मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

अजय देवगन ने फिल्म 'शैतान' का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अजय

देवगन की आने वाली फिल्म ‘शैतान’ 8 मार्च को स्क्रीन पर आएगी। अजय देवगन

ने इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दर्शकों ने इस फिल्म

की पहली झलक देख ली है। इस फिल्म का जॉनर हॉरर और थ्रिलर है। इसलिए दर्शकों

में भी इस फिल्म को लेकर काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

कुछ

दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। इस फिल्म में अजय देवगन

और अन्य कलाकार नजर आएंगे। साथ ही अब इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया

है। इस पोस्टर में अजय देवगन काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने

इस पोस्टर को कैप्शन दिया है, “जब बात परिवार पर आए, तो वह हर शैतान से

लड़ जाएगा।” अजय देवगन के इस पोस्टर में एक्टर की आंखों में शैतान का डर

साफ नजर आ रहा है। यह एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में आर

माधवन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

इस फिल्म का

निर्देशन विकास बहल ने किया है। इसका निर्माण भी अजय देवगन, ज्योति

देशपांडे, कुमार पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है। इस फिल्म में अजय देवगन,

ज्योतिका और आर माधवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दृश्यम और दृश्यम 2 के

बाद अजय देवगन एक बार फिर पारिवारिक मामला लेकर आ रहे हैं। देखना अहम होगा

कि उनकी ये कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें