मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

बारुईपुर में आज खुलेगी नई पुलिस चौकी, पीड़िता के परिवार से मिलेंगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बारुईपुर में आज खुलेगी नई पुलिस चौकी, पीड़िता के परिवार से मिलेंगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर के सूर्यपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए शनिवार को नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नई चौकी उद्घाटन के साथ ही पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पीड़िता के परिवार से मिलने के दौरान उनकी मांग पर सूर्यपुर में स्थायी पुलिस चौकी खोलने का आश्वासन दिया था। उन्होंने बताया था कि इस संबंध में राज्य के पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव को निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर किराये के भवन में भी चौकी शुरू करने को कहा गया था। आश्वासन के कुछ ही घंटों बाद प्रशासन ने चौकी स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

फिलहाल सूर्यपुर में एक पुलिस शिविर है, जिसका उपयोग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाता है। किसी भी शिकायत के लिए स्थानीय लोगों को लगभग 10 किलोमीटर दूर बारुईपुर थाने जाना पड़ता है। नई पुलिस चौकी शुरू होने के बाद लोग वहीं शिकायत दर्ज करा सकेंगे और प्रारंभिक जांच की प्रक्रिया भी वहीं से शुरू होगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नई चौकी में वर्तमान पुलिस शिविर की तुलना में अधिक संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इससे क्षेत्र में नियमित गश्त, अपराध नियंत्रण और आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।

उधर, नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपितों में से एक प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है जबकि मामले के अन्य आरोपित अभी भी पुलिस हिरासत में हैं। पीड़िता के परिवार ने राज्य पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है। वहीं मुठभेड़ की जांच राज्य पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है। सीआईडी की टीम शुक्रवार को फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य और नमूने एकत्र करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें