मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

व्हाट्सएप में आ रहा नया फीचर रीड लेटर,आर्काइव को करेगा रिप्लेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली : व्हाट्सएप अपने आर्काइव फ़ीचर की जगह जल्द ही एक नया फ़ीचर रीड लेटर लाने वाला है. कंपनी रीड लेटर फीचर की टेस्टिंग कर रही है जो आर्काइव चैट्स को रिप्लेस कर लेगा.रीड लेटर फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग के दौर में है और कुछ यूजर्स इसे यूज भी कर रहे हैं. रीड लेटर फीचर के तहत किसी चैट को रीड लेटर मार्क तो किया जा सकेगा पर इसके लिए नोटिफिकेशन्स नहीं मिलेंगे.फ़ीचर ऐनेबल्ड होने पर चैट्स के नोटिफिकेशन्स भी नहीं मिलेंगे. व्हाट्सएप के फ़ीचर्स का ट्रैक रखने वाले ब्लॉग डब्ल्यू ए बीटाइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप आर्काइव चैट्स को रीड लेटर से रिप्लेस कर दिया जाएगा.वर्तमान मैसेज आर्काइव तो कर सकते हैं, लेकिन जैसे ही उस कॉन्टैक्ट का कोई मैसेज आता है नोटिफिकेशन भी मिलता है. नए रीडर लेटर फ़ीचर में नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा. रीड लेटर फ़ीचर को यूज़र्स रिवर्स भी कर सकते हैं.रीड लेटर सेटिंग्स में जा कर नए मैसेज को आर्काइव सेक्शन में भेजा जा सकता है. अगर यूज़र्स चाहें तो इसे फिर से मेन चैट में भी प्लेस कर सकते हैं. जब तक यूज़र्स इस फ़ीचर को डिसेबल नहीं करेंगे तब तक उस चैट के लिए उन्हें नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा.रीड लेटर फीचर फिलहाल आइओएस के बीटा ऐप में देखा गया है. लेकिन अगर ये आइ- फोन में आता है तो इसके बाद कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी जारी कर सकती है.अगर यूजर्स किसी मैसेज को इग्नोर करना चाहते हों, रिप्लाई नहीं करना चाहते हों और कॉन्टैक्ट या ग्रुप को ब्लॉक भी करना नहीं चाहते हों तो ऐसे में ये फ़ीचर उनके लिए बेहद फ़ायदेमंद साबित होगा.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें