मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

गोरखपुर में विकास की नई सौगात, योगी ने 70 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोरखपुर में विकास की नई सौगात, योगी ने 70 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार को यहां 70 करोड़ की लागत से तैयार दो विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने एनएच-24 सोनौली-नौतनवा-गोरखपुर मार्ग से ग्रीन सिटी कॉलोनी और पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक 2-लेन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज इस मार्ग के पूरा होने के अवसर पर क्षेत्र के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। यह लगभग दो किलोमीटर का मार्ग है। इससे आवागमन आसान हुआ है। इस क्षेत्र में बहुत पहले से लोग रह रहे थे। उनके लिए आने-जाने में दिक्कत होती थी। सकरा मार्ग होने के नाते ट्रक, ट्राली आदि वाहन भी नहीं जा पाते थे। यहां पर कई स्कूल बने हैं। अब यहां के लोगों को दूर घूम कर नहीं जाना पड़ेगा। लखनऊ जाने के लिए भी रास्ता आसान होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गोरखपुर बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। विकास के ढेर सारे कार्य गोरखपुर को नई पहचान दिला रहे हैं। आज फ्लाईओवर बन रहे हैं। बहुत से बनकर तैयार हो गये हैं। यह सब इसलिए है क्योंकि आपका जीवन अच्छा हो।

इस मौके पर स्थानीय सांसद रवि किशन शुक्ला, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, विधायक फतेहबहादुर सिंह, प्रदीप शुक्ला समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें