मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली : शालीमार बाग इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
नई दिल्ली : शालीमार बाग इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग थाना इलाके में शनिवार को एक महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

मृत महिला की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है। रचना यादव के पति विजेंदर यादव की भी साल 2023 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को शक है कि दोनों हत्याएं आपस में जुड़ी हो सकती हैं और पति की हत्या में शामिल आरोपियों ने ही रचना यादव की भी हत्या करवाई हो।

मृतका की बेटी ने बताया कि उसकी मां उसके पिता के मर्डर केस की मुख्य गवाह थीं। इसी वजह से आरोपियों ने साजिश रचकर उसकी मां की हत्या कर दी।

उसने बताया कि उसके पिता की हत्या में कुल छह लोग शामिल थे, जिनमें से चार या पांच को पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन एक मास्टरमाइंड अभी भी फरार है। उसने फरार आरोपी का नाम भारत यादव बताया, जो अलसवा इलाके में बेकरी चलाता है। बेटी ने आरोप लगाया कि उसी ने साजिश रचकर उसकी मां को मरवाया। उसने कोर्ट से अपील की कि उसके माता-पिता दोनों को इंसाफ दिलाया जाए और आरोपियों को फांसी की सजा मिले।

इस मामले में डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट भीष्म सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें सूचना दी गई कि एक महिला को गोली मार दी गई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि रचना यादव नाम की महिला को गोली लगी है, जो शालीमार बाग में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उसकी दो बेटियां हैं, जिनमें से बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और छोटी बेटी उसके साथ ही रहती थी।

पुलिस ने बताया कि जब महिला किसी के घर से लौट रही थीं, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

डीसीपी ने बताया कि इस केस की पृष्ठभूमि बलसवा गांव से जुड़ी हुई है, जहां रचना यादव के पति विजेंदर यादव की 2023 में हत्या हुई थी। शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश या पारिवारिक दुश्मनी से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस बलसवा गांव से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में भरत यादव नाम का एक आरोपी फरार है, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी सरेंडर करने के निर्देश दिए थे। उस एंगल से भी जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें