नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान के लिए खोला एयरस्पेस, जानिए सरकार ने आखिर क्यों लिया ये फैसला_

नई दिल्ली: भारत ने चक्रवात प्रभावित श्रीलंका को मानवीय सहायता भेजने के लिए भारतीय एयरस्पेस का इस्तेमाल करने के पाकिस्तान के अनुरोध पर सोमवार को त्वरित विचार कर मंजूरी दे दी. अधिकारियों ने पाकिस्तानी मीडिया में आई उन खबरों को फर्जी करार दिया, जिनमें कहा गया है कि भारत ने श्रीलंका को मानवीय सहायता भेजने के लिए पाकिस्तान को अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी.
महज 4 घंटे के नोटिस में दी गई अनुमति:
अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने सोमवार को दोपहर लगभग 1 बजे (भारतीय समयानुसार) भारतीय एयरस्पेस के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति मांगते हुए आधिकारिक अनुरोध किया था. चूंकि अनुरोध श्रीलंका को मानवीय सहायता भेजने के लिए किया गया था, इसलिए भारत ने इसे शीघ्रता से मंजूरी दे दी और सोमवार को शाम 5.30 बजे (भारतीय समयानुसार) आधिकारिक माध्यम से पाकिस्तान को इसकी सूचना दे दी. अधिकारियों के अनुसार, इस पर बेहद कम यानी मात्र 4 घंटे की नोटिस अवधि में कार्रवाई की गई.पाकिस्तान की ओर से भारतीय विमानन कंपनियों के लिए अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भारत ने यह कदम पूरी तरह से मानवीय आधार पर उठाया.
पाकिस्तानी मीडिया फैला रहा फर्जी खबरें:





