मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली: मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, छह लोग गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नई दिल्ली: मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, छह लोग गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलेंडर फटने से कथित तौर पर एक मकान ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि धमाके वाली जगह पर सिलेंडरों की सप्लाई, रीफिलिंग और स्टोरेज की जा रही थी। इसी दौरान तेज धमाके से हड़कंप मच गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों को सुबह 9:37 बजे हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। बचाव अभियान जारी है। मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है।

एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से बताया कि हम चाय पी रहे थे, तभी अचानक एक बहुत जोरदार धमाका हुआ। हमें बिल्कुल समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या? मेरी आठ महीने की एक बेटी है, इसलिए मैंने तुरंत उसे गोद में उठाया और भागकर बाहर लेकर आया। बाहर का मंजर काफी भयावह था।

उन्होंने बताया कि भूकंप के बाद जो स्थिति होती है, वैसी ही माहौल था। सबकुछ तहस-नहस हो गया। एक महिला और शख्स की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। सभी को एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा गया।

धमाका इतना तेज था कि मेरे घर की दीवार में दरार आ गई।

पूर्व पार्षद अजय शर्मा ने आईएएनएस से बताया कि मुकुंदपुर में इशू विहार के अंदर, कथित तौर पर 200 वर्ग गज की एक इमारत से सिलेंडर से जुड़ा एक बड़े पैमाने का कारोबार चलाया जा रहा था। वहां सिलेंडरों की सप्लाई, रीफिलिंग और स्टोरेज की जा रही थी। आज उस जगह पर एक धमाका हुआ। छह लोग घायल हुए, जिन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। मलबे से और घायल भी निकल सकते हैं।

अजय शर्मा ने कहा कि मेरा इतना ही कहना है कि मुकुंदपुर में तीन हादसे हो चुके हैं। रिहायशी इलाके में किसके कहने पर ऐसा काम हो रहा था। उसकी जांच हो और सबके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें