मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

पत्नी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए की थी हत्या, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। पूर्वी जिला के न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़ और अपमान का बदला लेने के लिए युवक की चाकू घोपकर हत्या कर दी थी। पकड़े गए आरोपित की पहचान न्यू अशोक नगर निवासी जगमोहन उर्फ सोनू (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोबाइल फोन बरामद किया है।पूर्वी जिला के डीसीपी अभिषेक धनिया के अनुसार 13 जुलाई को न्यू अशोक नगर थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जिसमें सूचना दी गई कि एक युवक को चाकू मारा गया है और उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और चश्मदीद अर्मान (18) के बयान दर्ज किए।अर्मान ने बताया कि 12 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह न्यू अशोक नगर के ईडी-9 इलाके में किराना दुकान के पास खड़ा था। जहां मृतक मंजीत, अपने दोस्त कृष्णा और वासु के साथ बातचीत कर रहा था। तभी जगमोहन उर्फ सोनू और सचिन वहां आए और मंजीत को एकांत में ले जाकर बहस करने लगे। कुछ देर बाद दोनों चले गए।लेकिन कुछ ही मिनटों में जगमोहन अपनी पत्नी नंदिनी, और दो दोस्त मनोज व सचिन के साथ वापस लौटा। वहां मंजीत व उसके साथियों के साथ फिर बहस शुरू हो गई। जिसमें मंजीत व उसके दोस्तों ने कथित तौर पर नंदिनी के साथ बदसलूकी की और उसे धक्का दिया।इसी बीच गुस्से से भरे जगमोहन ने मंजीत के सीने में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। मंजीत को फैसल और सचिन अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अर्मान के बयान के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।डीसीपी के अनुसार टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित जगमोहन उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि एक माह पूर्व कृष्णा के रिश्तेदार मनोज द्वारा उसकी पत्नी के साथ बदतमीजी की गई थी। उसने इस मामले को लेकर मनोज से झगड़ा भी किया था। जिसके चलते दोनों पक्षों में दुश्मनी हो गई।12 जुलाई को उसे झंडा चौक पर मामले को सुलझाने के बहाने बुलाया गया था। लेकिन वहां बहस के दौरान उसकी पत्नी को फिर से अपमानित किया गया। उसी गुस्से में उसने मंजीत को चाकू मार दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें