मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात में कोरोना के नए 58 केस, वडोदरा में संदिग्ध मौत ने बढ़ाई चिंता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुजरात में कोरोना के नए 58 केस, वडोदरा में संदिग्ध मौत ने बढ़ाई चिंता

गुजरात में कोरोना के नए 58 केस, वडोदरा में संदिग्ध मौत ने बढ़ाई चिंता

-अहमदाबाद में कोराना के 30 सक्रिय मामले

अहमदाबाद, 15 मार्च । गुजरात में कोरोना के लक्षण वाले फ्लू का संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हो गया है। राज्य में कुछ समय से सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षणों के कारण बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 60 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 24 मरीज ठीक हुए हैं।

यह सब देखते हुए राज्य में टीकाकरण की गति भी तेज की गई है, जिसमें 1052 लोगों को टीका लगाया गया है। वडोदरा में एच3एन2 वाइरस से 58 वर्षीय महिला की सयाजी अस्पताल के कोविड आइसोलेशन वार्ड में संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। एच3एन2 वाइरस से गुजरात में दूसरा और देश में तीसरा मौत माना जा रहा है। हालांकि वडोदरा की मौत को लेकर प्रशासन ने महिला के ब्लड सैम्पल गांधीनगर जांच के लिए भेजा है।

सयाजी अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ रंजन अय्यर ने बताया कि दो दिन पूर्व 58 वर्षीय महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उस महिला की मौत हुई है। महिला को हाइपर टेंशन समेत अन्य कई बीमारी थी। रेपिड टेस्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके बाद महिला की मौत हो गई। नए वाइरस एच3एन2 से उसकी मौत हुई थी या नहीं, इसकी जांच के लिए ब्लड सैम्पल गांधीनगर भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट तौर पर कहा जाएगा कि महिला की मौत किस वजह से हुई है।

कोरोना के राज्य में 268 केस सक्रिय हैं, जिनमें 5 मरीज वेंटीलेटर पर हैं। वहीं 263 मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। जब से कोरोना शुरू हुआ, तब से लेकर अब तक 11,047 लोगों की जान गई है। अहमदाबाद में कोरोना के 30 मामले मिले हैं। वहीं 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 119 लोगों को टीका लगाया गया है। भावनगर, राजकोट और वडोदरा में 4-4 मामले सामने आए हैं। अमरेली में 3 केस दर्ज किए गए हैं। मेहसाणा, सूरत में 2-2 और भावनगर, गांधीनगर, गिर सोमनाथ, पोरबंदर, राजकोट और साबरकांठा में 1-1 केस दर्ज किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें