मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

युवा भाजपा नेता पर शिकंजा, रंगदारी और मारपीट के आरोप में गिरफ्तारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
युवा भाजपा नेता पर शिकंजा, रंगदारी और मारपीट के आरोप में गिरफ्तारी

सिलीगुड़ी, । एक व्यवसायी से मारपीट और कथित जबरन वसूली के मामले में डाबग्राम-फूलबाड़ी के वार्ड नंबर पांच के युवा भाजपा अध्यक्ष टोटन दास को भक्तिनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें रविवार देर शाम थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और जल्दबाजी में यह कार्रवाई की गई। सोमवार को आरोपित को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया।

पिछले सप्ताह गुरुवार को प्रवीण मुंद्रा नामक एक व्यवसायी ने भक्तिनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर पांच के अध्यक्ष हिरमल शाह, युवा अध्यक्ष टोटन दास और कुछ अन्य नेताओं ने ज्योतिनगर में उनके निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का काम पूरा होने तक हर महीने दस लाख रुपये की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर उनके साथ मारपीट की गई। व्यवसायी का दावा है कि इस हमले के कारण उनकी 40 प्रतिशत सुनने की क्षमता चली गई।

पहली शिकायत के बाद मामला और गंभीर हो गया। शुक्रवार को प्रवीण मुंद्रा की पत्नी ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पहली शिकायत के बाद आरोपितों ने उनके निर्माण कार्य को बंद करवा दिया। वहीं, दूसरी ओर आरोपितों ने भी व्यवसायी के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया।

मामले की जानकारी सीधे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी तक पहुंची। बागडोगरा पहुंचने के बाद उन्होंने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई और पुलिस आयुक्त को जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने टोटन दास को गिरफ्तार कर लिया।

भक्तिनगर थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित का बयान दर्ज कर उसकी जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें