मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

नेस्‍ले इंडिया को अप्रैल-जून तिमाही में 746.6 करोड़ रुपये का हुआ मुनाफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली, दैनिक उपयोग की डिब्बाबंद खाद्य वस्‍तुओं की

कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे का ऐलान कर

दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6.9 फीसदी उछलकर 746.60

करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल सामान अवधि में कंपनी को 698.34

करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

नेस्ले इंडिया ने गुरुवार को

शेयर बाजार को बताया कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 6.9

फीसदी बढ़कर 746.60 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही में

कंपनी का मुनाफा 698.34 करोड़ रुपये रहा था। नेस्ले इंडिया की उत्पादों की

बिक्री से आय भी 3.75 फीसदी बढ़कर 4,792.97 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले

वर्ष इसी तिमाही में 4,619.50 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि

अप्रैल-जून तिमाही में उसका कुल व्यय 2.7 फीसदी बढ़कर 3,844.01 करोड़ रुपये

हो गया। अप्रैल-जून तिमाही में नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री भी 4.24

फीसदी बढ़कर 4,608.50 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की सामान अवधि में

4,420.77 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान उसकी कुल इनकम 3.64 फीसदी बढ़कर

4,853.07 करोड़ रुपये हो गई।

उल्‍लेखनीय है कि नेस्ले इंडिया

लिमिटेड, स्विस कंपनी नेस्ले की भारतीय सहायक कंपनी है, जो एक बहुराष्ट्रीय

कंपनी है। इसका मुख्यालय हरियाणा के गुड़गांव में स्थि‍त है। कंपनी के

प्रमुख उत्पादों में भोजन, पेय पदार्थ, चॉकलेट और कन्फेक्शनरी मुख्‍य रूप

शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें