मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल पुलिस ने तीन लाख से अधिक का प्रतिबंधित दवा किया जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेपाल पुलिस ने तीन लाख से अधिक का प्रतिबंधित दवा किया जब्त

अररिया। बिहार में नेपाल की सीम से सटे जोगबनी के मटियरवा बॉर्डर होकर नेपाल तस्करी कर ले जाए जा रहे तीन लाख से अधिक मूल्य के नेपाल में प्रतिबंधित दवाओं को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने बुधवार को जब्त किया।तस्कर चीनी के बोरे में छिपाकर तस्करी कर मटियरवा बॉर्डर से नोमैंस लैंड एरिया पहुंचा ही था कि नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने चीनी के बोरे में छिपाकर रखे प्रतिबंधित दवाओं को जब्त कर लिया। जबकि मौके से तस्कर भागने में कामयाब रहे। यह कार्रवाई प्रस्तावित सीमा सुरक्षा गुल्म रानी की टीम के द्वारा की गई।नेपाल में प्रतिबंधित जब्त दवा की कीमत तीन लाख से अधिक भारतीय करेंसी में बताई जाती है। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के प्रस्तावित सीमा सुरक्षा गुल्म रानी के प्रमुख डीएसपी ऋषिकेश राउत के अनुसार नेपाल भारत सीमा मे तस्करों के द्वारा चीनी के बोरा के अंदर घरेलू कार्य मे प्रयोग होने वाले खाद्यान्न सामग्री के तरह पेकिंग कर भारत सीमा से नेपाल सीमा मे प्रवेश कर रहा था।पुलिस की चेकिंग देख तस्कर नोमैंस लैंड एरिया में साईकल छोड़ भारत के तरफ फरार होने मे कामयाब रहा।बरामद दवा बोन कार्ट नामक है,जो नेपाल मे प्राणघातक की सूची मे रख कर प्रतिबंधित किया हुआ है।बरामद दवा 2 हजार पत्ता मे कुल 30 हजार टैबलेट बताया गया है। डीएसपी ऋषिकेश राउत के अनुसार यह दवा कौन किस परियोजना के लिए मंगवा रहा था,इसकी अनुसंधान नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें