मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

पड़ोसी युवक ने चाट दुकानदार को गोली मारी, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पड़ोसी युवक ने चाट दुकानदार को गोली मारी, मौत

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात चाट दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है।अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित इरम स्कूल के पास राजेश कुमार (51) चाट की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। रोजाना की तरह शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे के आसपास दुकान लगाने को लेकर पड़ोसी युवक राकेश कालिया से विवाद हो गया। इस पर वह राजेश को गोली मारकर भाग निकला। घटना की जानकारी पर पुलिस घायल को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किया है। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें