मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

डिम डिम डमरू बजावे ला हमार जोगिया... गीत पर नीतू नवगीत ने लोगों को झुमाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सिवान। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेंहदार महोत्सव का उद्घाटन सिवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और सांसद कविता कुमारी तथा जिला के पुलिस अधीक्षक ने किया । महोत्सव में लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने बाबा महेंद्र नाथ का अलख जगाते हुए कई शानदार लोकगीत प्रस्तुत करके लोगों का मन जीत लिया। उन्होंने भगवान शिव की महिमा का बखान करते हुए डिम- डिम डमरू बजाबे ला हमार जोगिया, रंग उड़े ला गुलाल पिया कहिया ला अइब, इहे ठयिया टिकुली हेरा गेले दयिया रे, गोरिया करके श्रृंगार अंगना में पिसे ली हरदिया जैसे गीत प्रस्तुत किए। उनके साथ अभिषेक शुक्ला ढ़ोलक पर, कुमार काकण ने तबला पर, कुमार कर्णपुरी ने कीबोर्ड पर और करण कुमार ने आक्टोपैड पर संगत किया। कार्यक्रम के उपरांत सिवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और सांसद कविता कुमारी ने लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत को सम्मानित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें