नीट पीजी एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, 11 अगस्त को होगी परीक्षा
नई
दिल्ली, राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा -
स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2024 की शुक्रवार को नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी
गई। इसके मुताबिक अब नीट-पीजी परीक्षा 11 अगस्त को होगी।
राष्ट्रीय
चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएम) ने
शुक्रवार को नीट-पीजी 2024 के आयोजन का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया।
एनबीईएमएम के 22 जून के नोटिस के क्रम में नीट-पीजी परीक्षा के आयोजन को
पुननिर्धिारित किया गया है। नीट-पीजी 2024 अब 11 अगस्त को दो पालियों में
आयोजित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा
नीट-यूजी में कथित विसंगतियों को लेकर विवाद के बीच केंद्र ने निर्धारित
तिथि से ठीक एक दिन पहले यानी 23 जून को नीट-पीजी परीक्षा भी स्थगित कर दी
थी।





