मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

नीट पेपर लीक मामला: पीवी कुलकर्णी की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा वाघमारे न्यायिक हिरासत में भेजी गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीट पेपर लीक मामला: पीवी कुलकर्णी की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा वाघमारे न्यायिक हिरासत में भेजी गई

नई दिल्ली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी पीवी कुलकर्णी की सीबीआई हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी है। वहीं, सह-आरोपी मनीषा वाघमारे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सीबीआई ने दोनों आरोपियों को 9 दिनों की हिरासत पूरी होने के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने अदालत से मनीषा वाघमारे को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की, जबकि पीवी कुलकर्णी की सीबीआई कस्टडी बढ़ाने का अनुरोध किया।

सीबीआई ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण सबूत सामने आए हैं, जिनके आधार पर पीवी कुलकर्णी से आगे भी पूछताछ की आवश्यकता है।

एजेंसी का कहना है कि मामले से जुड़े डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने के लिए आरोपी से विस्तृत पूछताछ जरूरी है।

वहीं, पीवी कुलकर्णी के वकील ने सीबीआई की मांग का विरोध किया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि जांच एजेंसी पुणे स्थित आवास पर तलाशी के दौरान डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य पहले ही जब्त कर चुकी है। ऐसे में आगे की हिरासत की जरूरत को लेकर सीबीआई अदालत को संतोषजनक कारण नहीं बता सकी।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पीवी कुलकर्णी की सीबीआई हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी, जबकि मनीषा वाघमारे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

बता दें कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। एजेंसियों की शुरुआती जांच में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे।

इसी आधार पर परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया और अब इसे नए सिरे से आयोजित किया जाएगा।

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है। सीबीआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक के पीछे कौन सा नेटवर्क या सिंडिकेट काम कर रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें