मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

पेपर लीक प्रकरण में कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पेपर लीक प्रकरण में कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला

अजमेर,। नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक और परीक्षा रद्द होने पर अजमेर में बुधवार को कांग्रेसियों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला फूंका और एनटीए के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष व किशनगढ़ के विधायक विकास चौधरी के नेतृत्व में किया गया इस दौरान पूर्व शिक्षामंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, प्रदेश सचिव सुनील लारा, पूर्व विधायक राम नारायण गुर्जर व शिव प्रकाश गुर्जर सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।विधायक विकास चौधरी ने मीडिया को वक्तव्य दिया कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के विद्यार्थियों के भविष्य को नीलाम कर दिया है। पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा साथ ही एनटीए को भंग करने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होने से देश के करीब 23 लाख विद्यार्थियों को जिस मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा है इसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें