मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

रौशन आनंद की जमानत पर नीरज कुमार बोले, 'आपसी प्रतिस्पर्धा में ऐसी बदतर स्थिति चिंताजनक'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रौशन आनंद की जमानत पर नीरज कुमार बोले, 'आपसी प्रतिस्पर्धा में ऐसी बदतर स्थिति चिंताजनक'

पटना। जदयू नेता नीरज कुमार ने रौशन आनंद को बेल मिलने सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस से बात करते हुए नीरज कुमार ने कहा, "कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने वालों पर गोली चलाने का आरोप है। पुलिस से सबूत पेश करने और केस डायरी उपलब्ध कराने को कहा गया था, जिसके बाद न्यायपालिका ने उन्हें जमानत दे दी।

उन्होंने कहा कि सवाल इस बात का है कि कोचिंग संस्थाओं को चलना और आपसी प्रतिस्पर्धा में ऐसी बदतर स्थिति हो जाए कि एक दूसरे पर गोली चलाने और फंसाने की नीयत, यह प्रशासन के चिंता का विषय है, लेकिन इस चिंता का समाधान सरकार कर लेगी।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर नीरज कुमार ने कहा कि राज्यसभा चुनावों में आपकी (ओवैसी) पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल का समर्थन किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

इसके बावजूद, उनको राजनीतिक रूप से अनुपयुक्त माना गया और जब उन्होंने विधान परिषद की सीट मांगी, तब भी राजद ने उनकी राजनीतिक एहसान के तौर पर वह सीट नहीं दी।

टीएमसी के मौजूदा हालात पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद जनता ममता बनर्जी से दूर हो गई है। हालात अब ऐसे हो गए हैं कि उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि जो लोग पार्टी में रहना चाहते हैं, वे रह सकते हैं, वरना वे जाने के लिए आजाद हैं। इस संदर्भ में, सांसदों और विधायकों का अलग होना और उनका विलय, एक बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को समीक्षा करनी चाहिए।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा, "अमावस्या और मलमास का समय तो बीत गया है, लेकिन 'कानून का मलमास' अभी भी जारी है।

सर्कुलर रोड वाला घर खाली करना ही होगा। तेजस्वी यादव यहां रहें या न रहें, उन्होंने बिहार छोड़ दिया है, लेकिन अगर आपका बेटा बाहर चला गया है, तो यह घर खाली न करने की वजह नहीं हो सकती। अगर घर खाली करने का कानूनी आदेश है, तो उसका पालन करना ही होगा। उन्हें हार्डिंग रोड शिफ्ट किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के बयान पर नीरज कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले एक वरिष्ठ नेता हैं और सम्मानित नेता शरद पवार भी उम्र के उस पड़ाव पर हैं और एक अनुभवी राजनेता हैं। इसलिए, उनके राजनीतिक भविष्य पर कहीं न कहीं आकलन और चर्चा जरूर हुई होगी, इसीलिए वे पूरे भरोसे के साथ कह रहे हैं कि वे हमारे साथ जुड़ेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें