मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

गोल्ड जीतने पर देशभर से नीरज को मिल रही बधाई, पीएम मोदी बोले- टोक्यो में इतिहास रचा गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा कि नीरज चोपड़ा की उपलब्धि युवाओं को प्रेरित करेगी। तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है वह हमेशा याद रखा जाएगा।

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य लोगों ने शनिवार को भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के साथ इतिहास रचने के लिए बधाई दी। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा कि नीरज चोपड़ा की उपलब्धि युवाओं को प्रेरित करेगी। तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है वह हमेशा याद रखा जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा, 'नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपका जेवलिन गोल्ड ने बाधाओं को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। आप अपने पहले ओलिंपिक में भारत को ट्रैक और फील्ड में पहला पदक दिलाया है। आपका करतब हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ' टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।' उन्होंने नीरज की फोटो भी शेयर की है।

भारत के उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडु ने ट्वीट किया, 'अद्भुत प्रदर्शन! टोक्यो ओलिंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। आपने ट्रैक एंड फील्ड खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीत कर, देश को गौरवान्वित किया है। पूरा देश आज आपकी सफलता पर गर्व कर रहा है। भावी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं।'

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा, 'गौरवमयी व ऐतिहासिक क्षण।ओलिंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए नीरज चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'ओलिंपिक में सूबेदार नीरज चोपड़ा की स्वर्णिम जीत भारतीय सेना के लिए गौरव की बात है। उन्होंने ओलिंपिक में एक सच्चे सैनिक की तरह प्रदर्शन किया। यह वास्तव में भारतीय सशस्त्र बलों सहित पूरे देश के लिए ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है!उन्हें बहुत-बहुत बधाई! स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार प्रतिष्ठित ट्रैक और फील्ड पदक जीतने के लिए भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बधाई। ओलिंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अभूतपूर्व है। इतिहास रचने के लिए उन पर गर्व है!'

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, 'भारत का गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा! भारत का ओलिंपिक इतिहास रचा गया!आपका शानदार थ्रो एक अरब चीयर्स का हकदार है! आपका नाम इतिहास की किताबों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा।'

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, 'भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश को पहला स्वर्ण पदक दिलवा कर तिरंगे का परचम पूरे विश्व में फहरा दिया है। इस उपलब्धि हेतु नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश को आप की ऐतिहासिक सफलता पर गर्व है!'

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'पुरुषों के भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर टोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रचने के लिए नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। 1.3 अरब लोग इस गौरवशाली क्षण को लंबे समय तक संजो कर रखने वाले हैं।'

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें