मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा ने 12 साल के बाद भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड मेडल, 2008 की याद करा दी ताजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भारत के ओलिंपिक इतिहास में नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। भारत के लिए ओलिंपिक में पहला गोल्ड मेडल साल 2008 बीजिंग ओलिंपिक में अभिवन बिंद्रा ने जीता था अब ये कमाल 12 साल बाद नीरज चोपड़ा ने किया।

नई दिल्ली : मन में साहस और दिल में देशभक्ति लिए जब नीरज फाइनल राउंड में भाला फेंकने के लिए दौड़ लगा रहे थे तभी लग गया था कि, ये युवा एथलीट कुछ खास करने वाला है। छह राउंड खत्म होने तक पूरे देशवासियों का दिल धक-धक करता रहा कि, क्या होगा-क्या होगा क्योंकि विरोधी कमजोर नहीं थे, लेकिन दूसरे राउंड में नीरज ने ऐसा भाला फेंका जिसकी दूरी का पीछा कोई भी अन्य खिलाड़ी नहीं कर पाया। नीरज ने दूसरे राउंड में 87.58 मीटर भाला फेंककर प्रतिद्वंदियों के लिए ऐसा टारगेट सेट कर दिया जो उनके लिए अभेद बन गया और इसके आधार पर ही नीरज ने देश के लिए बतौर एथलीट पहला गोल्ड मेडल जीत लिया।

जैवलिन थ्रो में भारत के किसी भी खिलाड़ी ने ओलिंपिक में अब तक ये कमाल नहीं किया था, लेकिन नीरज ने दिखा दिया कि जज्बा हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महज 23 साल की उम्र में उन्होंने जो कमाल किया वो देश को प्रेरित करने वाला और दुनिया में भारत के झंडे को बुलंद करने वाला साबित हुआ। नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर सारा देश गर्व कर रहा है। नीरज एथलीट के तौर पर देश के लिए ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने 12 साल के बाद देश को पीला तमगा दिलाकर साल 2008 की याद ताजा करा दी जब बीजिंग ओलिंपिक में अभिनव बिंद्रा ने पहली बार देश के लिए ओलिंपिक में किसी भी खेल में सोना जीता था।

2008 बीजिंग ओलिंपिक में अभिनव बिंद्रा ने पहली बार भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता और देश को रास्ता दिखाया कि, मेहनत के दम पर कुछ भी किया जा सकता है। इसके बाद दो ओलिंपिक में भारत का कोई खिलाड़ी देश के लिए सोना नहीं जीत पाया, लेकिन इस बार नीरज चोपड़ा ने ये कर दिखाया। बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 2008 में गोल्ड मेडल जीता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें