मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

एनडीआरएफ ने गंगा में डूब रहे बिहार के युवक की बचाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनडीआरएफ ने गंगा में डूब रहे बिहार के युवक की बचाई जान

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में वाराही घाट पर पिकेट ड्यूटी के दौरान 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार को गंगा नदी में डूब रहे एक व्यक्ति की जान बचा ली। एनडीआरएफ टीम ने लाइफ बॉय की सहायता से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर नदी तट पर पहुंचाया।

उसकी पहचान पुनीत शर्मा (28) निवासी गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई।

एनडीआरएफ के साहसिक बचाव कार्य को वाराही घाट सहित आसपास के अन्य घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रत्यक्ष रूप से देखा तथा बचाव दल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे नदियों एवं अन्य जलाशयों में स्नान अथवा अन्य गतिविधियों के दौरान जल सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। गहरे पानी में जाने से बचें, चेतावनी संकेतों पर ध्यान रखें तथा तैनात सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

जागरूकता एवं सतर्कता ही डूबने की घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। विशेष रूप से मानसून के दौरान जलधाराओं का वेग एवं जलस्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकता है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें