मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा के चिकित्सकों ने एनडीए प्रत्याशी विवेक को जीताने का लिया निर्णय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा,। नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने

के उद्देश्य से रविवार को नवादा के चिकित्सकों ने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर

शत्रुघ्न प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन कर एनडीए

प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में काम कर उन्हें भारी बहुमत से जीतने का

निर्णय लिया है ।

विवेक ठाकुर ने कहा कि मैं हर सुख - दुख में

चिकित्सकों का साथ रहूंगा। नवादा के विकास ही मेरी प्राथमिकता है

।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवादा के विकास के लिए ही मुझे भेजा है।

इसके लिए आप सबों की सहयोग की जरूरत है ।डॉ शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा

कि देश हित में एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर की जीत सुनिश्चित करना जरूरी

है ,जिसके लिए नवादा जिले के चिकित्सक एड़ी चोटी का पसीना एक कर देंगे ।

वरिष्ठ

चिकित्सक डॉक्टर एके अरुण ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि चिकित्सकों को

उपभोक्ता फोरम कानून के अधीन कर दिया गया है ।जो गलत है चिकित्सकों की

सेवा उपभोक्ता मामलों के अंदर नहीं आना चाहिए ।ऐसी स्थिति में चिकित्सक

बेगुनाह होने के बावजूद ही परेशान होते हैं ।जिस कारण बेहतर इलाज करना उनके

लिए नामुमकिन सा हो गया ।विवेक ठाकुर ने लोकसभा में सवाल उठाने की बात कही

है ।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार सिन्हा तथा

वीरेंद्र सिंह ने भी नरेंद्र मोदी के बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए

एनडीए के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें