मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा एनडीए: गुरु प्रकाश पासवान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा एनडीए: गुरु प्रकाश पासवान

पटना। भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि एनडीए के पक्ष में माहौल है और दो तिहाई बहुमत के साथ एनडीए अगली सरकार बना रही है।

पासवान का यह बयान उस वक्त आया है, जब बिहार में 122 सीटों पर दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है।

भाजपा नेता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पहले चरण में महिलाओं ने दिखाया था कि यह बस आगाज है, दूसरे चरण में अंजाम दिया जाएगा। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बिहार में एनडीए सरकार बनाने जा रही है।

शशि थरूर के मामले पर उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस पार्टी में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं बचा है। वे एक 'गिरोह' बन गए हैं और उसी की तरह काम करते हैं। इस पार्टी में उसके लिए जगह है जो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की परिक्रमा करे।

पराक्रम करने वालों की कांग्रेस पार्टी में जरूरत नहीं है।

जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से यहां पर धारा 370 निरस्त करने के बाद विकास की एक अद्भुत लहर है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा। भाजपा सरकार तो नहीं बना पाई, लेकिन जनता के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

बिहार की गायघाट घटना पर उन्होंने कहा कि दलित समुदाय से आने वाले 70 वर्षीय शंकर पासवान की राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

यह पार्टी क्या चाहती है?

राष्ट्रीय जनता दल अपराध, भय, भ्रष्टाचार और गुंडा राज का प्रतिनिधित्व करता है। हाल ही में हमने एक घटना देखी, जहां मंच पर एक राजद उम्मीदवार की मौजूदगी में, एक नाबालिग बच्चे से कथित तौर पर धमकी भरे अंदाज में माइक्रोफोन के जरिए घोषणाएं करवाई गईं।

राजद के लोग बिहार में फिर से जंगलराज की वापसी करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन सत्ता के आसपास भी उन्हें नहीं भटकने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बहुत समझदार है। बिहार की सत्ता में महागठबंधन कभी वापसी नहीं कर सकती है। बिहार की जनता को सुशासन और विकास पसंद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें