मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

संसद सत्र से पहले एनडीए एकजुट, राजनाथ सिंह के आवास पर होगी महत्वपूर्ण बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संसद सत्र से पहले एनडीए एकजुट, राजनाथ सिंह के आवास पर होगी महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली,। संसद का मानसून सत्र अगले सप्ताह से शुरू होगा। ऐसे में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की विधायी कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए अहम बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर एनडीए के नेता जुटेंगे और रणनीति बनाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, संसद के मानसून सत्र से पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर एनडीए नेताओं की बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि एनडीए नेता आने वाले संसदीय सत्र के लिए गठबंधन की रणनीति बनाएंगे।

वहीं, 21 जुलाई को एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी।

यह बैठक सुबह 9.30 बजे संसद पुस्तकालय भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में होगी।

मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले 19 जुलाई को सुबह 11 बजे सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।

उम्मीद है कि इसमें सरकार अपनी मुख्य प्राथमिकताओं के बारे में बताएगी, जबकि विपक्ष कई विवादास्पद मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है।

आगामी सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है।

संभावनाएं हैं कि विपक्ष नीट पेपर लीक मामले को उठाएगा और 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हुई मौतों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणियों पर सवाल करेगा। कांग्रेस पहले ही रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे चुकी है।

इस बार संसद के दोनों सदनों में कई सदस्यों की सीट बदलने की संभावना भी है।

तृणमूल कांग्रेस से बगावत के बाद 20 लोकसभा सांसदों ने 'नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' में विलय किया था। इन सांसदों ने सदन में अलग बैठने की व्यवस्था मांगी है। वहीं, तीन राज्यसभा सांसदों ने टीएमसी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया।

इसी तरह, शिवसेना (यूबीटी) के छह लोकसभा सांसदों ने एकनाथ शिंदे गुट का समर्थन करने का फैसला किया है। इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सांसद भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जो ऊपरी सदन में इस बार सत्ता पक्ष के साथ बैठे दिखेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें