मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

सेंट्रल हॉल में एनडीए संसदीय दल की बैठक, राजनाथ ने प्रधानमंत्री पद के लिए रखा मोदी के नाम का प्रस्ताव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय

दल की बैठक पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में चल रही है। इस बैठक में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहुंच कर संविधान को माथे से लगा कर नमन

किया।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि

भारत आज इतिहास रच रहा है। एनडीए एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने अथक प्रयास,

अथक मेहनत और हर पल ...देश की सेवा के लिए समर्पित किया।

इसके बाद

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेन्द्र मोदी के नाम

का प्रस्ताव रखा। अमित शाह ने इसका समर्थन किया और नितिन गडकरी ने प्रस्ताव

का अनुमोदन किया।

इसके बाद एनडीए के सहयोगी दल टीडीपी के नेता

चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा और

उसका समर्थन किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रस्ताव का समर्थन

करते हुए जल्दी ही सरकार बनाने की बात रखी। शिव सेना के एकनाथ शिंदे ने

प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए कहा कि यह फेविकोल का जोड़ है, टूटेगा नहीं।

प्रधानमंत्री का जादू तीसरी बार दिख रहा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री

अजीत पवार ने भी प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

एनडीए की बैठक में

एनडीए के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और

डिप्टी मुख्यमंत्री मौजूद हैं। माना जा रहा है कि संसद के सेंट्रल हॉल में

एनडीए की बैठक खत्म होने के बाद गठबंधन के नेता आज ही सरकार बनाने का

दावा पेश कर सकते हैं। नरेन्द्र मोदी 9 जून को शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन

में प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ले सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें